भक्ति में लीन 84 कोसी परिक्रमार्थियों का पहला जत्था कपिल मुनि के आश्रम पंहुचा
नवाबगंज (गोंडा)। तीर्थ क्षेत्र अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा करने वाले भक्ति में लीन परिक्रमार्थियों का पहला जत्था गुरुवार को क्षेत्र के मंहगूपुर गांव स्थित कपिल मुनि आश्रम पर पंहुचा। हनुमान मंडल की अगुवाई में दोपहर में पहुंचे 125 साधू संतो ने यहां विश्राम करने के लिए डेरा डाला। शाम को परिक्रमा मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान कर गयी।
अयोध्या धाम की 84 कोसी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा को बस्ती जिले के मखौड़ा धाम से प्रारम्भ हुई। तीन दिवसीय बस से परिक्रमा करने वाले यात्रियों का जत्था क्षेत्र के रांगी, तुलसीपुर माझा, चौखड़िया होते हुए महंगूपुर स्थित कपिल आश्रम पहुंचा। बुधवार को संतो का विश्राम पसका के पास भैरो दास कुटी पर हुआ। हनुमान मंडल की तरफ से आयोजित परिक्रमा का यह प्रथम जत्था 125 यात्रियों के साथ 23 अप्रैल को मखौड़ा से चलकर बुधवार को ही गोंडा जिले में पहुंचा।
प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए परिक्रमार्थी महंगूपुर पहुंचे। यहां भगवान कपिल सेवा समिति के द्वारा इनका आतिथ्य सत्तकार किया। सभी संतो का जलपान, भोजन व विश्राम यहां पर हुआ। सभी दान दक्षिणा के साथ भगवान कपिल का चित्र व पत्रक संतो को दिया गया। शाम 5 बजे परिक्रमा मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान कर गयी। परिक्रमा में झारखण्ड, विहार, अयोध्या के संत शामिल हैं।
Apr 26 2024, 16:37